Advertisement

दूधतलाई की 1 करोड़ 40 लाख की जमीन का कोर्ट में प्रकरण

जमीन विवाद में गुंडों की एंट्री, समझौते के लिए व्यापारी को धमकाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन देवासगेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की जमीन को लेकर दो व्यापारियों विवाद के बीच गुंडों की एंट्री हो गई है। व्यापारी को समझौते के लिए कुख्यात बदमाश रौनक गुर्जर और आक ाश उर्फ गोलू ने दुकान पर आकर धमकाया। व्यापारी की शिकायत पर देवासगेट थाना पुलिस ने गुंडों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया 64 वर्षीय रामकिशोर पिता रामचंद्र लोहार व्यापारी हैं। उन्होंने गोविंद सामवानी से प्लॉट खरीदा था। इसका एग्रीमेंट भी हो गया था लेकिन जब रामकिशोर ने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए बोला तो गोविंद ने मना कर दिया और विवाद किया। इस पर रामकिशोर ने कोर्ट में परिवाद दायर किया।

Advertisement

कोर्ट में मामला विचाराधीन है लेकिन गोविंद समझौते के लिए दबाव बना रहा है। इसी को लेकर पिछले दिनों कुख्यात बदमाश रौनक गुर्जर और उसका साथी आकाश रामकिशोर की दुकान पर पहुुंचे और कोर्ट में चल रहे प्रकरण को खत्म करने के लिए धमकाया। मामले में पुलिस ने दोनों गुंडों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें