Advertisement

दिग्विजय सिंह का बयान,”हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, लेकिन…”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि गुंडों और दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सिंह ने बुधवार को राज्य की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। राज्य में कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं। लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे।”

इस बीच, हिंदुत्व के मुद्दे पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं हिंदू था, मैं हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा। मैं हिंदू धर्म का पालन करता हूं और सनातन धर्म का अनुयायी हूं मैं सभी बीजेपी नेता से बेहतर हिंदू हूं। “साथ ही कहा, “भारत देश हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देश को बांटना बंद करना चाहिए। देश में शांति स्थापित करें, शांति से ही देश आगे बढ़ेगा।”

Advertisement

Related Articles

Write a review