Advertisement

प्राकृतिक रंगों की चित्रकारी, प्रदर्शनी को कलाप्रेमियों ने निहारा

प्राकृतिक रंगों की चित्रकारी, प्रदर्शनी को कलाप्रेमियों ने निहारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:प्रसिद्ध चित्रकार वीणा जैन के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का आयोजन कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन की कला दीर्घा में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ चित्रकार डॉ. श्रीकृष्ण जोशी,उस्ताद अलाउद्दीन खान ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के निदेशक जयंत भिसे ने किया।

इस अवसर पर डॉ. श्रीकृष्ण जोशी ने कहा कि वीणा जी द्वारा प्रयुक्त किए गए रंग बहुत ही सौम्यता और सादगी प्रदान करते हैं एवं उनके चित्रों से भी यही विशेषता झलकती है। जयंत भिसे ने कहा कि वास्तव में रंग किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का परिचायक होते हैं और जैसे मनोहारी रंगों का प्रयोग वीणा जी ने किया है, वह चित्र वास्तव में बहुत ही सजीव हैं।

Advertisement

चित्रकार वीणा जैन ने बताया कि उन्होंने अपने आसपास और घर में उपलब्ध प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर स्वयं रंग निर्माण करने के बाद कैनवास और कागज पर उतारा है। इन रंगों का निर्माण उन्होंने चाय, काफी, आंवला, नील, बबूल, गुलाब आदि से किया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर विधायक पारस जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक सोहनी, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक अशोक कड़ेल, भाजपा मध्यप्रदेश के सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा सहित उज्जैन के कलाप्रेमी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें