Popup Image
Advertisement

मध्यप्रदेश:रिटायर्ड फौजी ने परिवार के लोगों को मारी गोली

दिल दहला देने वाला मामला,रिटायर्ड फौजी ने परिवार के लोगों को मारी गोली

Advertisement

भाई और भतीजे की मौत, बेटी गंभीर

मध्य प्रदेश के सागर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही परिवार के तीन लोगों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी के भाई और भतीजे की मौत हो गई है। जबकि उसकी खुद की बेटी घायल हुई है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना अंतर्गत ग्राम लालेपुर की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली मारने की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। वहीं गोली चलाने वाले रिटायर्ड फौजी का नाम रामाधार उर्फ़ गुड्डा तिवारी है, जिसने अपने भाई राममिलन तिवारी भतीजे अज्जू तिवारी और खुद की बेटी वर्षा तिवारी पर फायरिंग कर दी।

घटना में तीनो ही लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिन्हें सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान आरोपी के भाई और भतीजे की मौत हो गई। जबकि बेटी घायल है। हालांकि परिवार में किस बात को लेकर विवाद हो रहा था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

घटना ढाना के पास लालेपुर ग्राम की है। रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी ने अपनी बेटी वर्षा (24), बड़े भाई राममिलन तिवारी (62), और भतीजे अज्जू (36) को गोली मारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें