Advertisement

हिंदी भाषा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति” पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय संगोष्ठी में सार्थक चर्चा

हिंदी भाषा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति” पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय संगोष्ठी में सार्थक चर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुंबई , 25 सितम्बर। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी, मुंबई एवं हंसकृपा कनिष्ठ महाविद्यालय, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में “हिंदी भाषा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति” विषय पर महाविद्यालय के सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन रविवार, 24 सितम्बर, 2023 को किया गया, जिसमें विषय के विविध महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।

संगोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन तथा महाराष्ट्र राज्य गीत से हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रस्तावना महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य श्री अजय पाठक ने रखी। प्रमुख वक्ता और साहित्यकार सुश्री प्रभा ललित सिंह ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय भाषाओं का महत्व” विषय पर अपने विचार रखे। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रियंका ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Advertisement

अकादमी के सदस्य डॉ. विजेंद्र बत्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुश्री दीप्ति बिष्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा विज्ञान एवं पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।अकादमी के सदस्य श्री जगदीश थपलियाल ने आभार प्रकट किया तथा श्री संजय सिन्हा ने मंच संचालन किया। अतिथियों का स्वागत हंस कृपा कनिष्ठ महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री दुर्गादास जिचकार तथा प्राचार्य सुश्री रूपाली जवंजाल ने किया। बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्य प्रेमियों एवं छात्र-छात्राओं ने इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review