Advertisement

Aarya 3 अंतिम वार’ का टीजर जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों से होश उड़ाने के लिए आ रही हैं| अब शेरनी के लौटने का वक्त आ गया| एक्ट्रेस ने अपनी चर्चित वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन के साथ वापस लौट रही हैं| फैन्स सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

Advertisement

एक्ट्रेस ने वेब सीरीज का दमदार टीजर रिलीज हो गया है|आर्या 3 का दमदार टीजर रिलीज हो गया है और इसकी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है| इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है| टीजर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा कि ‘आखिरी बार सांस लेने से पहले एक आखिरी बार मेरे पंजे जरूर निकलेंगे…’

टीजर बेहद दमदार नजर आ रहा है, जहां सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों के साथ तलवार से लड़ती नजर आ रही हैं| वहीं 20 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक भी देखने को मिल रही है| सुष्मिता सेन की ये मचअवेटे सीरीज 9 फरवरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हेने वाली है|

Advertisement

साल 2020 में आई आर्या के साथ सुष्मिता सेन ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कमबैक किया था| इस सीरीज के जरिए ही उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था. सीरीज में सुष्मिता के काम को खूब सराहा गया था, जहां वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया से भिड़ती हुईं दिखाई दी थीं|

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें