Advertisement

महाकाल के लड्डू खास पैकेट में जाएंगे अयोध्या…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे चिंतामण स्थित यूनिट, अपने हाथों से बनाए लड्डू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

17 की शाम तक लड्डू होंगे पैक, 18 को 5 कंटेनर में होंगे रवाना…

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डू प्रसाद के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को निरीक्षण किया और अपने हाथों से लड्डू भी बनाए। अयोध्या भेजे जाने वाले लड्डूओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने खास पैकेट बनवाए हैं, जिस पर जय श्री राम लिखा गया है।

Advertisement

सीएम की घोषणा के बाद से ही चिंतामन गणेश मंदिर के पास स्थित लड्डू निर्माण यूनिट में पांच लाख लड्डू बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया था। तीन दिन में ही करीब चार लाख लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। सोमवार सुबह लड्डू निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लड्डू भी बनाए। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, महामंत्री संजय अग्रवाल,पूर्व यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संभागीय मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना मौजूद थे।

कड़ाव में घी डाला और जमीन पर बैठकर बनाए दो लड्डू…

सीएम डॉ. यादव ने पहले चिंतामन गणेश भगवान के दर्शन किए। उन्होंने गभगृह के बाहर से ही दर्शन कर प्रार्थना की। इसके बाद वे लड्डू यूनिट पहुंचे। उन्होंने एक कड़ाव में घी डाला और जमीन पर बैठकर दो लड्डू भी बनाए।विधायक कालूहेड़ा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी लड्डू बनाए। सीएम ने लड्डू बना रहे सभी कर्मचारियों की तारीफ भी की।

रोज 16 घंटे लड्डू बना रहे कर्मचारी : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर का पांच लाख लड्डू प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए लड्डू निर्माण यूनिट में लड्डू बनाने का काम हलवाई निखिल सोलंकी सहित करीब 200 लोगों द्वारा किया जा रहा है। रोज 16 घंटे तक यह काम चल रहा है। इसके लिए यूनिट परिसर में टेंट भी लगाया गया है।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों के अनुसार 17 जनवरी तक ये लड्डू खास पैकेट में पैक कर दिए जाएंगे। 18 जनवरी को चार या पांच कंटेनरों से इसे रवाना किया जाएगा। इनको विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जाएगा। इस दौरान सीएम भी ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Write a review