Advertisement

चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कई लड़कियों को हर महीने पार्लर जाकर अपना चेहरा क्लीन करना पड़ता है. ये प्रोसेस महंगा होने के साथ साथ पेनफुल भी है. इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां कई रेमेडी तलाशती हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई लांग टर्म फायदा नहीं मिलता है. चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग और बाजार में कई ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं. लेकिन ये सारे उपाय भी कुछ ही वक्त के लिए कामयाब रहते हैं. हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिससे आप बिना दर्द के आसानी से घर बैठे फेशियल हेयर हटा सकती हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हल्दी का पेस्ट लगाएं

स्किन केयर रूटीन में हल्दी सबसे उपयोगी साबित होती है. चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए आप हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इस पेस्ट को आप आप चेहरे के उस हिस्से पर लगाएं जहां से बालों को हटाने हो. जब ये सूख जाए तो हाथों से रगड़ कर इसे हटा लें. दरअसल, हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिस वजह से इसे स्किन केयर में जरूर शामिल किया जाता है.

Advertisement

बेसन के साथ गुलाब जल

बेसन और गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आप चाहें तो सिर्फ उस हिस्से में लगाएं जहां से आपको बाल हटाना है या फिर आप इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं. चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के साथ इससे रंग भी निखरेगा. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें, जब पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़कर इसे छुड़ा लें.

Advertisement

पपीते और हल्दी का मास्क

इसे बनाने के लिए आप पपीते को पीस लें और एक फाइन पेस्ट बना लें. इसमें चुटकी भर हल्दी मिला लें और इस तैयार पेस्ट से चेहरे की मसाज करें. मसाज करने के बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद चेहरा धो लें. पपीता लगाने से बाल कमजोर हो जाते हैं और हल्दी से स्किन के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है.

Related Articles

Write a review