शिविर में चश्मों का नि:शुल्क वितरण

उज्जैन। युवा मंच सत्संग समिति द्वारा नगर की बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते है। इसी कड़ी में वर्ष 2023-24 की श्रृंखला में 3 मार्च को मेघदूत स्कूल, देसाई नगर, नगर निगम झोन कार्यालय मक्सी रोड पर पांचवां शिविर समिति अध्यक्ष स्व. मोतीलालजी की स्मृति में आयोजित हुआ। समाजसेवी अजीत मंगलम ने बताया कि शिविर में शिक्षण संस्था के गिरिश मरमट एवं रवि परिहार सहयोगी रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
शिविर में त्रिनेत्र आई हॉस्पीटल के चिकित्सक एवं स्टॉफ ने मशीन द्वारा 200 मरीज़ों की नि:शुल्क जांच कर 125 को चश्मों का वितरण डॉ. प्रयाग शर्मा और प्रकाश राठौर बेटर विजऩ द्वारा किए गए। शिविर में लोटस हॉस्पिटल की टीम का सहयोग रहा।
Advertisement









