बावीसा ब्राह्मण महिला मंडल के फागोत्सव में बच्चे बने राधा-कृष्ण

By AV News

बावीसा ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा जवाहर नगर स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर में फ़ाग उत्सव का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मुंशी की आतिथ्य में रखा गया। जिसमें छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण रूप में सजाकर पूजा अर्चना कर वासन्ती फूल और गुलाल से फागुन गीत गाकर नृत्य की प्रस्तुति से उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर विभिन खेल गतिविधि का भी आयोजन किया गया। स्वल्पाहार के पश्चात फ़ाग उत्सव का समापन किया गया। इस दौरान कल्पना शर्मा, सीमा वैद्य, वन्दना पांडे, निशा मुंशी, निधि व्यास, कांता पांडे, किरण मुंशी, शानू व्यास, रंजना शर्मा, हेमा शर्मा, निधि जैन, राजश्री व्यास, साधना व्यास, भावना मुंशी, रमा वैद्य, सीमा शर्मा, शालिनी पुराणिक, विद्या जोशी आदि महिलाओं ने भाग लिया।

सिद्धेश्वर महादेव को लगाया छप्पन भोग

उज्जैन। मेरी संवेदना वेल फेयर सोसायटी द्वारा सिद्धेश्वर मंडल के साथ सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर छप्पन भोग एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीषा सुराना, सचिव आभा बांठिया, सीता शर्मा, कुसुम जैन, तरूणा जोशी, रानी चौरसिया, निर्मला, मेघा, वर्षा, दीप्ति, जुली आदि सदस्य उपस्थिति थी। फाग उत्सव में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। महादेव का पूजन कर आरती की गई एवं प्रसादी वितरित की गई।

Share This Article