Advertisement

बालों पर करें अलसी के बीजों का इस्तेमाल

अलसी के बीज से आप बालों की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आप रूखे बेजान बालों से छुटकारा पा सकते हैं. हेयर केयर के लिए आप कई तरह से अलसी के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे. बालों की देखभाल के लिए आप जितना नेचुरल चीजों पर निर्भर रहें उतना ही अच्छा रहता है. बाजार में मिलने वाले शैंपू और तमाम हेयर केयर प्रोडक्ट्स को बनाने में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए आप यहां बताए गए टिप्स से नेचुरली बालों की देखभाल कर सकते हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अलसी और दही का हेयर मास्क

रूखे बेजान बालों को शाइनी बनाने के लिए आप अलसी और दही के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप अलसी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच अलसी पाउडर में दही मिलाकर आप हेयर केयर मास्क तैयार कर सकती हैं. इस मास्क को आप बालों में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें. हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क को जरूर लगाएं. इससे बालों की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही बालों की ग्रोथ में इजाफा होगा.

Advertisement

बालों में लगाएं अलसी का जेल

उलझे बालों को सुलझाने के लिए आप अलसी के बीज का जेल लगा सकते हैं. बाजार में भी आपको ये जेल मिल जाएगा लेकिन अगर आप घर पर बनाया हुआ जेल लगाएंगे तो ये ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. इसे बनाने के लिए रात भर एक गिलास पानी में अलसी के बीज भिगोकर रख दें. अगली सुबह इसे उबाल लें और जब जेल तैयार होने लगे तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद इसे छान लें और अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगा लें. कुछ देर बाद बाल को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार इस जेल को लगाने से जल्द ही उलझे बालों की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा.

Advertisement

अलसी के बीज के साथ लगाएं नारियल का तेल

अलसी और नारियल के तेल को मिलाकर लगाने से बालों की बेहतर ग्रोथ होगी. इसके लिए आप एक चम्मच अलसी के बीज को नारियल तेल में डालकर दो से तीन दिनों के लिए छोड़ दें. अब जब भी शैंपू करना हो तो उससे एक रात पहले एस ऑयल से सिर की चंपी कर लें. इससे बाल सिल्की स्मूथ बनेंगे.

Related Articles

Write a review