Advertisement

अग्रवाल महिला मंडल ने निकाली गणगौर की फूलपाती

उज्जैन। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा इस वर्ष भी क्षीरसागर उद्यान से गणगौर की फूलपाती निकाली। अध्यक्ष तनूजा गोयल ने बताया कि फूलपाती में पूनम गर्ग दूल्हा, ईतिशा बंसल दुल्हन बनी। इस दौरान सोलह श्रृंगार की प्रतियोगिता दो ग्रुप में रखी। जिसमें रूपाली अग्रवाल प्रथम, भारती अग्रवाल द्वितीय, जया अग्रवाल प्रथम, मेहा अग्रवाल द्वितीय रही।

 

Advertisement

क्षीरसागर से प्रारंभ हुआ फूलपाती चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ गोला मंडी धर्मशाला पहुंचा। इस दौरान सचिव मोना अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, मार्गदर्शक सरोज अग्रवाल, संध्या एरन, उषा बजाज, संतोष कसेरा, सुधा गुप्ता, लता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, बीना गर्ग, मधु मित्तल, स्नेहलता अग्रवाल, मीना गर्ग, टीना बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें