गणगौर को झाले देकर गुनगुनाए दोहे

By AV News
xr:d:DAGBcfnBDlQ:5,j:2595623089411310040,t:24040410

श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल ने किया फूलपाती का आयोजन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल द्वारा फूलपाती का आयोजन माहेश्वरी धर्मशाला में किया गया। जिसमें मंडल की बहनों द्वारा सुंदर रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी साथ ही पति-पत्नीे के संग हास्य नाट्य की सुंदर प्रस्तुति हुई।

मंडल अध्यक्ष संगीता भूतड़ा एवं सचिव संध्या हेड़ा की उपस्थिति में मंडल एवं समाज की बहनों द्वारा गणगौर को झाले दिए गए एवं सुंदर दोहे के साथ पानी पिलाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएसपी ओपी मिश्रा की धर्मपत्नी प्रिया मिश्रा, प्रीति समदानी, रेखा मंत्री थे। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने हेतु दो बहने संतोष सोड़ाणी एवं संगीता भूतड़ा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उषा सोडाणी, जिला सचिव मनीषा राठी, शोभा मूंदड़ा, शांता मंडोवरा, निर्मला देवपुरा, रमा लड्ढा, सुधा बाहेती, गीता तोतला, प्रगति महिला मंडल अध्यक्ष पायल भूतड़ा, सचिव सीमा कासत, शीतल मूंदड़ा, निशा मूंदड़ा, ज्योति राठी, प्रतिमा राठी, सीमा परवाल, कविता चितलंगिया, सीमा पलोड़, सुमन पलोड, सुभद्रा भूतड़ा, तेजूदेवी तोषनीवाल, अर्चना भूतड़ा, वंदना जेठलिया आदि उपस्थित थी। संचालन आरती सोडाणी एवं किंजल सोडाणी ने किया।

Share This Article