Popup Image
Advertisement

होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों का सम्मान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में होली मिलन समारोह के साथ ही जिला न्यायालय के न्यायाधीशगणों का बिदाई एवं सम्मान समारोह व अभिभाषक संघ के पुस्तकालय में पुस्तकें व अलमारी भेंट करने वाले अभिभाषकों का सम्मान किया गया। साथ ही अभिभाषक संघ उज्जैन में नवीन वाटर प्लांट (आरओ) का शुभारंभ भी किया गया। संघ अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि न्यायाधीशगणों का स्थानांतरण होने पर उन्हें बाबा महाकाल का चित्र स्मृति स्वरूप प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशगणों के उज्जैन जिले में ही पदोन्नत होने पर सम्मान किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अशोक यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपेश तिवारी तथा विशेष अतिथि जिलाधीश नीरजसिंह व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण सहित अभिभाषक अरविन्द शर्मा, योगेश शर्मा, सत्यनारायण व्यास, मुरारीलाल पाठक, मनमोहन जोशी, अजय गिरिया, राजेन्द्र समदानी, संदीप मेहता, दिनेश उपाध्याय सहित बडी संख्या में न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे। जानकारी संघ के उपाध्यक्ष मुकेश आर. उपाध्याय द्वारा दी गई। संचालन कोषाध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी ने किया। स्वागत भाषण उपाध्यक्ष मुकेश आर. उपाध्याय ने दिया। आभार सचिव डॉ. प्रकाश चौबे ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें