Advertisement

खबर का असर…..वेतन आया खातों में

अक्षरविश्व को धन्यवाद दिया निगम कर्मचारियों ने

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में गुरुवार शाम खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि मार्च माह का अप्रेल में होने वाला उनका वेतन भुगतान खातों में जमा हो गया है,वित्त अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिए है। उन्होंने एक स्वर में अक्षरविश्व को धन्यवाद दिया। कर्मचारी संगठन की और से चलायमान फोन पर कर्मचारियों की व्यथा आज के अंक में प्रकाशित होने पर आभार भी व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें….संपत्ति कर भरने के बाद मिलेगा निगम कर्मचारियों को वेतन

Advertisement

यह था मामला

निगम के अपर आयुक्त वित्त के एक आदेश में कहा गया था कि माह मार्च पेड इन अप्रेल का वेतन उन्ही को मिलेगा जिनका संपत्ति कर अभी तक का जमा हो।इसके लिए सम्पत्ति कर जमा की रसीद निगम कार्यालय में जमा करवाना होगी। इस आदेश के बाद निगम में हड़कम मच गया था।

Advertisement

अधिकारियों-कर्मचारियों का कहना था कि इस आदेश के बाद वेतन बहुत लेट हो जाएगा। मार्च माह में बताना था। ताकि सभी सम्पत्ति कर को जमा कर देते। अब जमा करवाने में समस्या यह है कि पोर्टल कुछ माह से बन्द है। पोर्टल चालू होने तक सम्पत्ति कर की गणना नहीं हो पाएगी। ऐसा होने से उनका वेतन बहुत लेट हो जायेगा। जिनकी मकान/ वाहन आदि की क़िस्त आती है,उन्हें अधिक ब्याज दंड के रूप में बैंक वालों को देना होगा। जो किराये से रहते हैं,उनके मकान मालिकों का संपत्ति कर जमा होकर रसीद दिखाना है।वे अपने मकान मालिक पर दबाव कैसे बनाये।

यह निकला नया आदेश

जारी नए आदेश के अनुसार इस माह संपत्ति कर जमा कर दें और रसीद लेख विभाग में दे दें।ताकि निगम की आय बढ़ाने में कर्मचारियों का भी योगदान हो जाये।

Related Articles

Write a review