भाजपा के अनिल फिरोजिया 3.75 लाख वोटों से जीते…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से भाजपा के अनिल फिरोजिया ने दूसरी बार जीत हांसिल की है। 21 चरणों की मतगणना के बाद फिरोजिया कांग्रेस के महेश परमार से 3.75 लाख वोटों से आगे रहे। उज्जैन- आलोट लोकसभा सीट के लिए उज्जैन जिले की 7 विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन, रतलाम जिले की आलोट विधानसभा की काउंटिंग रतलाम में पूरी हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए, इसके बाद ईवीएम में पड़े वोट की गिनती शुरू हुई।

मतगणना के पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया आगे रहे। 21 चरणों की मतगणना के बाद भाजपा के अनिल फिरोजिया को 836104 और कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार को 460244 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार फिरोजिया ने 375860 वोटों से बढ़त हासिल की।
बताया जाता है कि पोस्टल बैलेट में फिरोजिया को परमार की तुलना में कम वोट मिले हंै। हालांकि इसका अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। ईवीएम की काउंटिंग के शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया आगे चलते रहे। उज्जैन – आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 27 हजार 715 मतदाताओं ने वोटिंग की थी। मतों की गिनती 21 राउंड में पूरी हुई।









