Advertisement

झांसा देकर विधवा से तीन वर्ष तक किेया दुष्कर्म

उज्जैन। नाकोड़ा हिल्स बालाजी नगर देवासरोड़ पर रहने वाली विधवा महिला को एक व्यक्ति ने तीन वर्ष तक दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि नाकोड़ा हिल्स बालाजी नगर देवासरोड़ पर रहने वाली 36 वर्षीय विधवा महिला का वर्ष 2021 में मानसिंह पिता कालूराम 58 वर्ष निवासी विक्रम नगर गांधी नगर से बाजार में परिचय हुआ।

Advertisement

दोनों का परिचय दोस्ती में बदला तो मानसिंह उक्त महिला के घर आने जाने लगा और उसे बातों में उलझाकर कई बार दुष्कर्म किया। बुधवार को महिला ने नागझिरी थाने पहुंचकर मानसिंह के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें