Advertisement

इंदौर से भस्मार्ती में शामिल होने आये कार ड्रायवर की तबियत बिगडऩे के बाद मौत

उज्जैन। डॉक्टर की कार का ड्रायवर तीन युवकों को इंदौर से भस्मार्ती कराने कार से उज्जैन लाया। देर रात करीब 2 बजे पार्किंग में कार खड़ी करने के दौरान उसकी तबियत बिगड़ी। कार में बैठे युवक उसे अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद ड्रायवर को मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।प्रफुल्ल पिता तुलसीराम सुमन 45 वर्ष निवासी खजराना रोड़ इंदौर डॉ. कुसुम मारू की पिछले 20 वर्षों से कार चलाता था। रात करीब 2 बजे वह डॉ. मारू की कार में तीन युवकों को लेकर भस्मार्ती दर्शन करने उज्जैन आया था।

कार पार्किंग में खड़ी करते समय प्रफुल्ल की तबियत बिगड़ी तो कार में बैठे युवक स्वयं कार चलाकर प्रफुल्ल को जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. मारू ने बताया कि प्रफुल्ल से पारिवारिक संबंध थे। उसके दो बच्चे हैं। संभवत: हार्ट अटैक के कारण उसकी मृत्यु हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें