मंत्रोच्चार से प्रारंभ श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक

By AV News

उज्जैन। उत्तम वृष्टि के लिए पुष्पम सामाजिक सेवा समिति द्वारा श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर सिद्ध आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक 20 जून से प्रारंभ हुआ।

समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विनय दीक्षित, देवेंद्र परमार, पुजारी गणेश गुरु, आचार्य पंडित जगन्नाथ मिश्रा राजा गुरु, भावेश गुरुजी, वीरेन्द्र शर्मा, राहुल वाल्मिक, अमन दुबे, अग्नि नंदन गांवाट सहित 51 ब्राह्मणों द्वारा भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। स्वामी नारदानंदजी महाराज के सान्निध्य में श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक 22 जून तक प्रात: 9 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

Share This Article