सावन की दूसरी सवारी 2024 : नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल

भगवान चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन: महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकली। भ्रमण पर निकलने से पहले भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर रूप का सभा मंडप में पूजन किया गया। सभामंडप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी सपत्नीक भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया।

बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भ्रमण पर निकले हैं।सावन की दूसरी सवारी में आज भक्तों को भगवान महाकाल दो रूपों का दर्शन होगा।

अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले हैं.सवारी में पहली बार भोपाल पीएचक्यू से 350 पुलिस जवानों का दल भी शामिल हुआ । यह दल बैंड पर शिव स्तुति, देशभक्ति की धुन की प्रस्तुति दी ।









