Popup Image
Advertisement

गोल्ड मेडल मिलने पर याशिका का सम्मान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सेवा भारती बालिका छात्रावास में सराफा एसोसिएशन फ्रीगंज एवं वेद नगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अविनाश बूंदीवाल ने बताया कि कलारीपट्टू भारत का प्राचीन खेल है, जो प्राय: केरल प्रदेश में खेला जाता है यह विश्व की सबसे पुरानी युद्ध कला है, हमारा दुर्भाग्य है कि कुम्फू को सभी जानते हैं लेकिन हज़ारों वर्ष पुरानी भारत वर्ष की युद्ध कला को हम नहीं जानते जिसकी शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी, कलारीपट्टू अंतर्गत न सिर्फऱ् तलवार बाज़ी बल्कि सभी प्रकार की युद्ध कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है,

मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि बेटियां इस विधा को बड़ी उत्सुकता के साथ सीखने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, इसी श्रृंखला में उज्जैन में आयोजित तृतीय म.प्र. राज्य स्तरीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें याशिका दीपक टंडन ने गोल्ड मेडल जीत कर उज्जैन का नाम रोशन किया।

Advertisement

सराफा एसोसिएशन फ्रीगंज के अध्यक्ष रवीन्द्र सोनी, जिलेदारसिंह सिकरवार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में किशोर कुमार रावत, राजेश बिरथरे, अशोक जायसवाल, राकेश मुकाती, मनीष पाण्डे, दीपक टंडन, सराफा एसोसिएशन फ्रीगंज के सचिव मयंक सोनी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन वेद नगर शाखा कार्यवाहक अविनाश गुप्ता ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें