कृष्ण लीलाओं पर झांकियों का चित्रण

उज्जैन। श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन सूरि शिक्षा महाविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या जोशी द्वारा पूजा अर्चना से किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
तदोपरान्त भजनों की प्रस्तृति के पश्चात प्राचार्य द्वारा युगन्धर शिवाजी सामंत द्वारा लिखित पुस्तक में श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूप पर विचार रखे। महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कृष्ण लीलाओं पर आधारित विभिन्न प्रकार की झांकियों का भी चित्रण किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। जानकारी शेखर पाठक व अविनाश ललावत ने दी।
Advertisement









