Advertisement

‘Vicky Vidya Ka Woh Wala Video ’ का ट्रेलर रिलीज

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अगली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की कहानी 90 के दशक के न्यूली मैरिड कपल पर बेस्ड है।

Advertisement

ट्रेलर में दिखाया गया कि न्यूली मैरिड विक्की और विद्या ने अपनी सुहाग रात का वीडियो रिकॉर्ड किया जिसकी सीडी कहीं चोरी हाे गई है।

इस सीडी की खोजबीन शुरू करते हैं पुलिस इंस्पेक्टर बने विजय राज जिन्हें केस सुलझाते हुए मल्लिका शेरावत से प्यार हो जाताा है।साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में राजकुमार और तृप्ति के अलावा विजय राज, मल्लिका शेरावत और टीकू तल्सानिया जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के गानों में शहनाज गिल और दलेर मेहंदी भी स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें