उज्जैन। अरिहंत सोशल ग्रुप द्वारा सामूहिक क्षमा याचना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से की गई। इसके पश्चात संस्था के प्रत्येक दंपत्ति सदस्य ने गत वर्ष में हुई गलतियों के लिए मन वचन काया से क्षमा याचना की।
संस्था अध्यक्ष गुणवंत शाह ने बताया कि इस विशेष अवसर के माध्यम से सभी गत वर्ष के गिले शिकवे को भूलकर नए संबंधों का संचार करते हैं। इस दौरान संस्था सचिव आशीष नांदेचा, संयोजक राजेन्द्र चेलावत, प्रकाश जैन, दिनेश सोलंकी, सुभाष सोनी, देवेंद्र बम, अजित पगारिया, विनोद जैन, द्वारकेश गुप्ता, मंगलेश कटकानी आदि सदस्य मौजूद थे।