Advertisement

चमकदार त्वचा चाहिए तो ये सलाह मानें

अगर आपको भी कोरियन लड़कियों की तरह सीसे की तरह चमकदार त्वचा चाहिए तो आपको अपनी चेहरे की अच्छी तरह देखभाल करना बेहद जरूरी है. माना जाता है कि चेहरे की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है. ऐसे में चेहरे की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है. आइए लेख के माध्यम से जानें कैसे कोरियन लड़कियों की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या करें और क्या न करें.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कई लोग कोरियन लड़कियों की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कोरियन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या कुछ महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है. इस बार बाहर जाकर महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की घरेलू उपाय आजमाएं. इससे त्वचा कोरियन लड़कियों जैसी ग्लो करेगी.

फेस मास्क बनाने की सामग्री
चावल का पानी- 1 कप
एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
कैस्टर ऑयल- 2 से 3 बूंदें

Advertisement

फेस मास्क बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए चावल को रात को पानी में भिगो दें.

Advertisement

अब इसे छानकर पकाएं. आपको इसे तब तक पकाना है जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.

इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं. अब इसमें कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल की डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और एक रात के लिए फ्रिज में रख दें.

ऐसे लगाएं फेस मास्क जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे निकाल कर चेहरे पर लगाएं. इसके लिए चेहरे को साफ कर लें. फिर इसे चेहरे पर लगाएं. इसे सूखने दें. इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर तौलिए से पोंछ लें. इससे चेहरे पर चमक आती है. साथ ही आपकी त्वचा कोरियन लड़कियों की तरह ग्लो करने लगती है. इसलिए आप इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

टिप्स: अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इस मास्क में नींबू का इस्तेमाल करें. वहीं, ड्राई स्किन के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Related Articles

Write a review