Advertisement

चरक में 6 माह की बालिका की मृत्यु

परिजनों का आरोप- धरना रात डेढ़ बजे खत्म हुआ, पीएम नहीं कराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंगलवार को चरक अस्पताल में उपचार के दौरान 6 माह की बालिका की मृत्यु हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया जो रात 1.30 बजे तक चला। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया। परिजनों ने बालिका का शव लेकर घर चले गए।

पुलिस ने बताया कि शिवानी पिता मनोहरलाल विश्वकर्मा 6 माह निवासी मंगल कालोनी आगर रोड़ को परिजनों ने चरक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था जिसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात एएसपी नितेश भार्गव चरक अस्पताल पहुंचे। परिजनों को आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर मर्ग कायम करवाया।

Advertisement

पुलिस ने शव का पीएम कराने की बात भी कही लेकिन परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने बताया कि शिवानी को बुखार, सर्दी, खांसी थी। 10 दिनों से उसका प्रायवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। 23 सितम्बर को चरक अस्प्ताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे पीआईसीयू में रखा था।

Advertisement

Related Articles

Write a review