अकेला को कानपुर में ‘काव्य का अनमोल रत्न’ सम्मान

उज्जैन। कानपुर में आयोजित काव्य समारोह में कवि एवं मीडियाकर्मी नरेंद्र सिंह अकेला को काव्य का अनमोल रत्न सम्मान और 25 हजार रुपए की निधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आजाद ग्रुप के मीडिया प्रभारी अनिल पांचाल ने बताया कि सांसद विवेक अवस्थी ने सम्मानित कर अगले आयोजन के लिए निमंत्रित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अकेला को 2 अक्टूबर को सवैया सम्राट दुलेसिंह सिकरवार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 25 हजार रुपए की राशि भी दी जाएगी। आजाद ग्रुप के अध्यक्ष शेखर जैन, प्रोफेसर अप्रतुल शुक्ल, इंजीनियर मिथलेश त्रिवेदी, अभिभाषक सुभाष गौड़, डॉक्टर अजय कीर्ति, डॉक्टर राजीव शर्मा, डॉक्टर रवि ठक्कर, सुखरामसिंह तोमर, नन्दकिशोर पांचाल, सुरेंद्र सर्किट, सुगनचंद जैन आदि ने अकेला को बधाई दी।
Advertisement









