Advertisement

12 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

उज्जैन। बरखेड़ा में रहने वाले बालक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। अमन पिता किशोर 17 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना विजयगंज मंडी 12 वीं का छात्र था। उसके बड़े पापा सुरेश सोलंकी ने बताया कि अमन दोपहर में स्कूल से लौटा। घर में खाना खाया। उसके पिता खेत पर गए थे।

Advertisement

मां व अन्य परिजन दूसरे घर पर थे। अमन को शाम 5 बजे उसके पिता ने फांसी के फंदे पर लटके देखा और फंदे से उतारकर अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमन प्रायवेट स्कूल का होनहार छात्र था उसने आत्महत्या किन कारणों से की इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें