मां सीता और राधा के किरदार से सीधे MISS INDIA का सफर

By AV NEWS 1

भारत सुंदरी निकिता को गोपाल मंदिर की गलियों में घूमना पसंद

निकिता को बचपन से ही लिखने-पढऩे का शौक है और वह पेटिंग भी करती हैं। वह फिल्में भी चाव से देखती हैं।

अक्षरविश्व न्यूज :उज्जैन। निकिता पोरवाल का बचपन मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की शहर की पहली कॉलोनी अरविंद नगर में गुजरा। पुराने शहर की गलियों में घूमना उन्हें खासा पसंद है। उज्जैन में रहने के दौरान वह अक्सर गोपाल मंदिर इलाके में जाती हैं। गेबी साहब हनुमान मंदिर में अक्सर और बाबा महाकाल के आंगन में भी वह जब-तब नमन करने पहुंचती हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले उन्होंने अक्षर विश्व डिजिटल से बात करते हुए बताया था कि उन्हें वॉफल बहुत पसंद है, यह स्वीट डिश है और सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के कारण उन्हें इससे परहेज करना पड़ता है। ख्यात अभिनेत्री एवं मिस वल्र्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी आदर्श हैं। मां राजकुमारी पोरवाल और पिता पेट्रो ऑइल व्यापारी अशोक पोरवाल ने उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली पढ़ाई करने के बाद वडोदरा की सयाजी यूनिवॢसटी से उन्होंने परफार्मिंग आर्ट में बैचलर डिग्री हासिल की है। इसमें भी उनकी स्पेशलिटी ड्रामा रही है। महज 18 साल की उम्र में होस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली निकिता ने रंगमंच पर अपनी अदाकारी से सबको लुभाया है।

उनके हुनर का कमाल संस्था रंग रेज कला संस्कार की रामलीला में खूब दिखाई दिया। सामाजिक न्याय परिसर में होने वाली रामलीला में वह मां सीता का किरदार निभाती रही हैं। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। विक्रमोत्सव में पेश किए नाटक श्रीकृष्ण में उन्होंने राधा की भूमिका निभाई थी और इसे भी दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था। जानवरों के प्रति उनमें मदद का भाव है और इसे लेकर वह हमेशा काम करती है।

निकिता ने 250 पेज की कृष्णलीला लिखी

निकिता ने ड्रामा भी लिखे हैं। इनमें 250 पेज की कृष्णलीला प्रमुख है। उन्होंने फिल्म चंबल पार में भी काम किया है। इसका प्रदर्शन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी

बेटी की इस सक्सेस के गवाह बने उनके पिता अशोक पोरवाल अभी मुंबई में हैं। उन्होंने बताया कि तीन भाई-बहनों में निकिता सबसे छोटी है। बड़ी बहन इंदौर में सीए हैं, जबकि भाई आईओसीएल में जॉब करता है। निकिता सबसे छोटी हैं।

भारत की मिस वल्र्ड
1-ऐश्वर्या राय (1994)

2-डायना हेडन (1997)

3- युक्ता मुखी (1999)

4-प्रियंका चौपड़ा (2000)

5-मानुषी छिल्लर (2017)

नोट: निकिता 2026 में मिस वल्र्ड स्पर्धा में शिरकत करेंगी।

निकिता पर हम सबको नाज

रंग रेज संस्था के अध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव शिरीष राजपुरोहित और कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा कहते हैं कि निकिता बेहद प्रतिभाशाली हैं। उसने संस्था के साथ उज्जैन का गौरव बढ़ाया है। हम सभी को उस पर नाज है। अमित रामलीला में लक्ष्मण और शिरीष भरत का किरदार निभाते हैं। वह कहते हैं कि हम चाहते हैं कि उसका सफर आगे बढ़े और वह मिस वल्र्ड बनकर अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन करे।

Share This Article