Advertisement

उज्जैन का कैदी इंदौर के अस्पताल से फरार

जेल अधीक्षक बोले-कैंसर का ऑपरेशन होने वाला था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ का कैदी इंदौर के अस्पताल से जेल प्रहरी को चकमा देकर भाग गया। जिसकी रिपोर्ट इंदौर के थाने में दर्ज कराई गई है।

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि इरफान लाला अक्टूबर 2022 से जेल में विचाराधीन कैदी था। उसे मुंह का कैंसर होने पर इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 4 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। इरफान लाला को निगरानी में प्रहरी सनी गेहलोत की ड्यूटी लगाई गई थी।

Advertisement

शुक्रवार को इरफान लाला हथकड़ी निकालकर भाग गया। जेल अधीक्षक साहू ने बताया कि इरफान को पूर्व में भी इंदौर के अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा चुके थे। शनिवार को उसका ऑपरेशन होना था। इसके लिए अस्पताल से 78 हजार रुपए का एस्टीमेट मिला। यह राशि अस्पताल के अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रोसेस होना थी उसके पहले इरफान भाग गया।

अपहरण के मामले में पुलिस ने पकड़ा था : इरफान लाला पिता सरवर खान निवासी खुदीराम बोस मार्ग गुदरी को महाकाल थाना पुलिस ने वर्ष 2022 में अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर भैरवगढ़ जेल भेजा था। उसके खिलाफ दर्ज मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें