नारी की निर्मलता उसके व्यक्तित्व का गहना

By AV News

प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में निगम सभापति ने कहा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सदियों से त्याग नारी के चरित्र का अभिन्न अंग है। प्रचंड क्षमता और अखंड सहनशीलता से सजी ममता की मूरत है नारी.. महिलाएं अपनी क्षमता और शक्ति को विशिष्टता के साथ पहचाने और स्त्रीत्व का उत्सव मनाए।

उक्त उदगार नगर निगम सभापति कलावती यादव ने सोसायटी फॉर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि कर्मठ और स्वाभिमानी नारी श्ािक्त पुंज होती है।

नारी अपने गुणों को पहचाने, संवारे एवं समाज को सशक्त मार्ग दर्शन प्रदान करें। विशेष अतिथि एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने नारी के अभिमान की सुंदर कविता द्वारा आनंदित किया। डिप्टी कमिशनर जीएसटी संगीता सिंह भदौरिया ने कहा कि स्त्री में मां का रूप सत्य, वात्सल्य ही शिव और ममता ही सुंदर है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन ने कहा कि प्रेस क्लब के रचनात्मक प्रयास से पत्रकारिता की महत्ता स्थापित हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे। स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा ने दिया। संचालन शैलेंद्र व्यास ने किया। आभार कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने माना।

इन्हें किया सम्मानित
इस मौके पर प्रेस क्लब की महिला सदस्यों डॉ. श्रुति जैन (अक्षरविश्व), मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. रश्मि अरुण जैन, डॉ. हीना तिवारी, अमृता कुलश्रेष्ठ को नारी शक्ति सम्मान से शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Share This Article