इंदौर : होटल में पुलिस का छापा,10 जुआरियों को पकड़ा

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक होटल से जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को पकड़ा है पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख 3 हजार रु बरामद किए पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
यह पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र के न्यू लोहा मंडी का है जहाँ पुलिस को मुख़बिर से सूचना मिली कि होटल वन स्टे में कुछ लोग ताश के 52 पत्ते से रूपए पैसा का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर पुलिस ने मुख़बिर के बताए स्थान पर दबिश दी तब वहां से पुलिस ने 10 जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से ताश पत्ते और एक लाख रु बरामद किए।
पुलिस की इस कारवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ लसूड़िया पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है।









