Advertisement

विद्यार्थियों ने की विक्रम विवि के कुलगुरु से भेंट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम विवि के वाणिज्य अध्ययनशाला के बीबीए एविएशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने कुलगुरु डॉ. अर्पण भारद्वाज से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने रोजगार-उन्मुख पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कुलगुरु ने कहा लीक से हटकर चलने वाले ही संकल्पों को पूरा कर सकते हैं और समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम को पूरी निष्ठा से करने की प्रेरणा दी और कहा विवि इस पाठ्यक्रम के सफल संचालन के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल ने बताया इस कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थी विमानन क्षेत्र में कॅरिअर बना सकते हैं। कोर्स समन्वयक डॉ. रुचिका खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी और कहा यह अवसर उनके लिए एक नई दिशा और उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें