Advertisement

झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस चीज का करें इस्तेमाल

केले में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन, हार्ट, वजन कम करने के साथ अन्य कई परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, केला आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां, आप इसका इस्तेामल कर कई तरह के हेयर पैक बना सकते हैं, जिससे मजबूत हो सकते हैं आपके बाल। केला में पोटैशियम, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। तो आइए जानते हैं, केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

Advertisement

केला, पपीता और शहद का मास्क

बालों को शाइनी बनाने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें, अब पपीते को क्यूबस में काटें और इसे मैश कर लें। दोनों को एक साथ मिला दें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पैक को बालों पर अप्लाई करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

Advertisement

केला और दही का पैक

दही और शहद नेचुरल कंडीशनर का काम करते हैं। आप केले के साथ मिलाकर हेयर पैक बना सकते हैं। इसके लिए पके केले को मैश कर लें, इसमें दही और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद शैंपू से धो लें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें