Advertisement

Maharashtra Cabinet: फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार,39 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र सरकार में 39 नए मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली। शपथ समारोह राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में आयोजित किया गया और यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह समारोह 30 वर्षों से अधिक समय के बाद नागपुर में आयोजित किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

यह सत्र सोमवार से यहां शुरू होने वाला है। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी उपस्थित थे। इन 39 मंत्रियों में से 33 कैबिनेट रैंक के हैं, जबकि शेष राज्य मंत्री हैं। इनमें से 20 नए मंत्री हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

यहां देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट 

मंत्री का नाम पार्टी कैबिनेट मंत्री/राज्‍यमंत्री
चंद्रशेखर बावनकुले भाजपा कैबिनेट
राधाकृष्ण विखे पाटील भाजपा कैबिनेट
हसन मुश्रीफ एनसीपी कैबिनेट
धनंजय मुंडे एनसीपी कैबिनेट
चंद्रकांत पाटील भाजपा कैबिनेट
गिरीश महाजन भाजपा कैबिनेट
गुलाबराव पाटील शिवसेना कैबिनेट
गणेश नाईक भाजपा कैबिनेट
मंगल प्रभात लोढा भाजपा कैबिनेट
दादाजी भुसे शिवसेना कैबिनेट
संजय राठौड़ शिवसेना कैबिनेट
उदय सामंत शिवसेना कैबिनेट
जयकुमार रावल भाजपा कैबिनेट
पंकजा मुंडे भाजपा कैबिनेट
अतुल सावे भाजपा कैबिनेट
अशोक उईके भाजपा कैबिनेट
शंभूराजे देसाई शिवसेना कैबिनेट
आशीष शेलार भाजपा कैबिनेट
दत्तात्रेय विठोबा भरणे एनसीपी कैबिनेट
अदिति सुनील तटकरे एनसीपी कैबिनेट
शिवेंद्र राजे भोसले भाजपा कैबिनेट
माणिकराव कोकाटे एनसीपी कैबिनेट
जयकुमार गोरे भाजपा कैबिनेट
नरहरि सीताराम जिरवाल एनसीपी कैबिनेट
संजय सावकारे भाजपा कैबिनेट
संजय शिरसाट शिवसेना कैबिनेट
प्रताप सरनाईक शिवसेना कैबिनेट
भरत गोगावले शिवसेना कैबिनेट
मकरंद जाधव एनसीपी कैबिनेट
नितेश राणे भाजपा कैबिनेट
आकाश फुंडकर भाजपा कैबिनेट
बाबासाहेब पाटील एनसीपी कैबिनेट
प्रकाश आंबेडकर शिवसेना कैबिनेट
माधुरी मिसाल भाजपा राज्‍यमंत्री
आशीष जायसवाल शिवसेना राज्‍यमंत्री
डॉ पंकज भोयर भाजपा राज्‍यमंत्री
मेघना बोर्डिकर साकोरे भाजपा राज्‍यमंत्री
इंद्रनील नाईक एनसीपी राज्‍यमंत्री
योगेश कदम शिवसेना राज्‍यमंत्री

Advertisement

Related Articles

Write a review