Advertisement

51 हजार दीपों से रोशन रणजीत बाबा का दरबार

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर में दीपक लगाए। यहां कुल 51 हजार दीपक लगाए गए। जिनमें से 21 हजार दीपक का मंदिर ने प्रबंध किया। रात में मंदिर परिसर के ग्राउंड में भजन गायक द्वारिका मंत्री की भजन संध्या होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में परंपरागत रणजीत अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमग है। शनिवार होने से बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने आएं हैं।

शुक्रवार कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण कर इस महोत्सव की शुरुआत की थी। इसके साथ ही 11 हजार ध्वज का पूजन भी किया गया था। जिसे महिला-पुरुष रणजीत बाबा की 23 दिसंबर को निकलने वाली प्रभात फेरी में हाथों में लेकर चलेंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें