Advertisement

सबसे ज्यादा सेल करने पर न्यू श्रीराम एजेंसी को अवार्ड

पुष्प मसाले की डीलर-डिस्ट्रिब्यूटर मीट में सोनाली बेंदे्र ने दी प्रस्तुति

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। मप्र के सुप्रसिद्ध पुष्प मसाले (पुष्प इंडिया प्रालि) ने 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इंदौर के ब्रिल्यन्ट कन्वेन्शन सेंटर में 50वी वर्षगांठ एवं डीलर/डिस्ट्रीब्यूटर मीट का आयोजन किया। इसमें देश में सबसे अधिक सेल करने पर उज्जैन की न्यू श्रीराम एजेंसी के ज्ञानेन्द्र धामाणी, पुनीत धामाणी, आयुष जैन को सम्मानित किया गया।

डीलर, डिस्ट्रिब्यूटर के आयोजन में देशभर के सभी डीलर/डिस्ट्रिब्यूटर एवं कंपनी के सभी फील्ड स्टाफ को आमंत्रित किया गया था। कंपनी मालिक महेंद्र सुराणा और सुरेन्द्र सुराणा ने कंपनी के शुरुआत से लेकर अब तक के सफर की जानकारी दी। भविष्य की योजनाओं को भी बताया। कंपनी ने अवॉर्ड नाइट और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisement

इसमें बॉलीवुड कलाकार और पुष्प मसाले की ब्रांड एम्बेसेडर सोनाली बेंद्रे बहल शामिल हुईं। कंपनी ने विभिन्न केटेगरी में अपने स्टाफ और व्यापारियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी के तहत न्यू श्रीराम एजेन्सीस, उज्जैन को सबसे अधिक विक्रय करने पर डिस्ट्रिब्यूटर अवार्ड से सम्मातित किया गया। अवॉर्ड महेंद्र सुराणा, सुरेन्द्र सुराण, सोनाली बेंद्रे बहल ने दिया। न्यू श्रीराम एजेन्सीस से ज्ञानेन्द्र धामाणी, पुनीत धामाणी और आयुष जैन उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें