16 माह के शिशु की गले में अंगूर फंसने से मौत

उज्जैन। 16 माह के बालक ने पन्नी में रखा अंगूर उठाकर निगल लिया। श्वास नली में अंगूर फंसने पर मां उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement
पश्चिम बंगाल में रहने वाली हफीजा 31 जनवरी को अभिनंदन परिसर स्थित मेले में अपने 16 माह के बेटे बाबू उर्फ अहद के साथ दुकान लगाने आई थी। दो दिन पहले वह दुकान पर बैग बेच रही थी। उसका बेटा पास में ही खेल रहा था तभी उसने पोलिथीन में रखे सेव व अंगूर में से एक अंगूर उठाकर निगल लिया।
अंगूर अहद की श्वास नली में फंसा और वह छटपटाने के बाद बेहोश हो गया। आसपास के दुकानदारों की मदद से हफीजा अपने बेटे को लेकर चरक अस्पताल आई। यहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
Advertisement








