मृत हालत में पलंग पर मिला युवक

उज्जैन। तिरुपति सॉलिटियर कॉलोनी में रहने वाला एक युवक पलंग पर मृत मिला। चिमनगंज थाना पुलिस ने शव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। 27 साल के लक्की पिता रमेश को बुधवार शाम 5 बजे उसका भाई सूरज राठौर कमरे में बुलाने पहुंचा तो वह पलंग पर लेटा था। उसने आवाज दी, जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो हिलाकर जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। उसे परिजन अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। सूरज ने बताया कि लक्की का दो माह पहले ही पथरी का ऑपरेशन हुआ था। तभी से वह घर पर था। पत्नी सपना प्राइवेट स्कूल में टीचर है। दोपहर वह घर पर अकेला था। पत्नी स्कूल गई थी। उसकी मृत्यु के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद होगा।
Advertisement
Advertisement









