रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात ट्रेन में चढ़ रही महिला की चेन लूटी

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आई भदौही की एक महिला की चेन लूट ली गई। प्लेटफार्म ६ पर आधा दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला वापसी के लिए प्लेटफार्म नंबर 6 पर ट्रेन पकडऩे पहुंची थी। इसी दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने प्रयागराज पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दरअसल, भदौही के संत रविदास नगर की रहने वाली 48 साल की रीता पति राजेश कुमार पति, बच्चे व देवर के साथ उज्जैन आई थीं। बुधवार को वे अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस से वापस जा रही थी। प्लेटफार्म 6 पर ट्रेन आने पर रीता सामान लेकर कोच के गेट पर पहुंची। इसी दौरान 5-6 युवक आए और उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की की। इसी बीच एक युवक ने उनकी 18 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और भाग गया।
सामान फेंककर शोर मचाया: रीता के देवर रितेश ने बताया कि रीता को चेन जाने की भनक लगी तो उसने युवक का हाथ पकड़ लिया। लेकिन तब तक घेरा बनाकर खड़े अन्य युवकों ने युवक को उतर जाने दिया और रीता को घेर लिया।
सीसीटीवी कैमरों में दिखे बदमाश:
प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे उज्जैन स्टेशन से रवाना हो गई। इस कारण रीता व उनके परिजन जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए। प्रयागराज पहुंचकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए हैं जिनमें 5-6 युवकों की गैंग वारदात करते नजर आ रही है।









