Advertisement

वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा

आंदोलन… नगर निगम के कर्मचारी मांग पूरी नहीं होने से आक्रोशित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विगत 9 दिनों से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे निगम कर्मचारियों ने निगम गेट पर ज्ञापन का वाचन किया एवं बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी अपने वाहनों से रैली के रुप में ग्रांड होटल पहुंचे। यहां निगम अध्यक्ष के नाम उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद महापौर को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के बेनर तले निगम गेट पर धरना दिया जा रहा है। इसके बावजूद किसी भी निगम अधिकारी ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने निगम गेट पर नारेबाजी की।

Advertisement

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों के ज्ञापन का वाचन किया। इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने वाहनों से रैली के रुप में ग्रांड होटल पहुंचे। यहां सर्वप्रथम निगम अध्यक्ष कलावती यादव के भोपाल जाने से उनके पीए द्वारा ज्ञापन लिया गया। इसके बाद महापौर को कर्मचारियों की मांगों के संबंध में संरक्षक रामचंद्र कोरट ने अवगत कराया है।

इस मौके पर रामचंद्र नागर, पी.के. टटवाल, रमेशचंद्र मकवाना, अजयप्रकाश मेहता, सत्यनारायण दास, कैलाश जैन, चंदगीराम पहलवान, रमेशचंद्र रघुवंशी, नितिन मुसले, संदीप कलोसिया, अल्काब भाई, महेश झांझोट, गय्यूर भाई, मुकेश भाटी, अब्दुल हमीद दरोगा, लालू गौसर, अनिल शर्मा, राजेश गुप्ता, दीपक मकड़ावन, शैलेष नागर, सुनील भैरवे आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles