Popup Image
Advertisement

तुम लड़ो, मरो, थाने आकर रिपोर्ट करा देना थाने में स्टाफ नहीं है, मंदिर ड्यूटी में लगा है

पड़ोसी ने महिला सहित परिवार के 4 सदस्यों को पीटकर किया घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। फतेहाबाद में रहने वाले परिवार पर पड़ोसियों ने लट्ठ, पाइप से हमला कर 4 सदस्यों को घायल कर दिया। खास बात यह कि विवाद से पहले घायल पक्ष चिंतामण थाने में शिकायत करने गया, आवेदन दिया लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया उलटा जवाब दिया कि थाने में बल नहीं है महाकाल मंदिर ड्यूटी में लगा है, तुम लड़ो, मरो, थाने आकर रिपोर्ट लिखा देना।
फतेहाबाद निवासी 50 वर्षीय चंदर सिंह पिता मांगीलाल सब्जी बेचता है।

उसके बेटे नरेंद्र से पड़ोसी ने सिगरेट मांगी। सिगरेट नहीं देने पर गाली गलौज कर विवाद किया। चंदर सिंह की पत्नी प्रकाश बाई चिंतामण थाने पहुंची। यहां मौजूद राधेश्याम नामक पुलिसकर्मी को विवाद की बात बताई और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट लिखने से इंकार किया और बोला थाने में स्टाफ नहीं है, पुलिस बल महाकाल मंदिर ड्यूटी में लगा है।

Advertisement

तुम लड़ो, मरो बाद में रिपोर्ट लिखा देना। प्रकाशबाई थाने में आवेदन देकर घर चली गई। रात में पड़ोसियों ने फिर से विवाद किया और लट्ठ व पाइप से चंदर सिंह, उसके बेटे नरेन्द्र, पत्नी प्रकाशबाई, वीरेंद्र को पीटकर घायल कर दिया। गंभीर घायल चंदर सिंह को परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें