Advertisement

तेलंगाना पुलिस ने विक्रम नगर के दो युवकों को पकड़ा

ऑनलाइन ठगी में सह आरोपी हैं दोनों, खाते में आए थे 35 लाख रुपए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ऑनलाइन ठगी के मामले में तेलंगाना पुलिस ने नागझिरी थाना क्षेत्र के विक्रम गांधी नगर में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से आई पुलिस की टीम ने विक्रम गांधी नगर में रहने वाले अजय पिता छोटेलाल और जीवन पिता भेरूलाल परमार को 420, आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक वर्ष 2024 में हैदराबाद में दर्ज अपराध के सहआरोपी थी।

Advertisement

उनके खातों में ऑनलाइन ठगी के करीब 35 लाख रुपए आए थे। नागझिरी थाना पुलिस के सहयोग से तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें