Advertisement

शराब बंदी…पुलिस ने शराब तस्करों की धरपकड़ शुरू की

40 हजार की अवैध शराब पकडक़र महिला सहित 5 को पकड़ा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। 1 अप्रैल से शासन ने धार्मिक नगरी उज्जैन में शराब विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शराब की दुकानें और बीयर बार बंद हो चुके हैं। नियम को लागू करने के लिए पुलिस द्वारा अवैध तरीके से शराब विक्रय करने वाले तस्करों की धरपकड़ शुरू की गई है। महाकाल थाना पुलिस ने एक महिला सहित 5 लोगों को पकडक़र 40 हजार रुपए की शराब जब्त की है।

पुलिस ने शहर में शराब विक्रय प्रतिबंध लागू होने के साथ ही प्रवेश मार्गों व प्रमुख चौराहों पर चैकिंग अभियान भी शुरू किया है। महाकाल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूखी माता मंदिर के आगे खेत की मेढ़ के पास दबिश देकर यहां से गोंसा भैरवगढ़ निवासी कमलाबाई पति पप्पू बंजारा को 38 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।

Advertisement

इसके अलावा पुलिस ने भूखी माता रोड, लालपुल रेलवे पटरी के पास और शिप्रा नदी के किनारे भी दबिश देकर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गोंसा निवासी रमेश पिता भुवान रैकवार, निकास चौराहा निवासी प्रिंस पिता देवीलाल यादव, मुल्लापुरा निवासी संदीप पिता बनेसिंह गेहलोत, भूखी माता चौराहा निवासी गणेश उर्फ गाना माली को गिरफ्तार कर कुल 404 क्वार्टर देशी शराब कीमत 40 हजार रुपए की जब्त की गई है। संदीप गेहलोत के खिलाफ पहले से महाकाल थाना में 4 आपराधिक रिकॅार्ड दर्ज हैं, जबकि गणेश माली के खिलाफ पूर्व से 8 आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

सभी थानों की पुलिस अलर्ट

Advertisement

नागझिरी थाना पुलिस ने गोयला चौकी त्रिवेणी विहार से संजेश सूर्यवंशी को पकडक़र अवैध शराब जब्त की इसी तरह मानसिंह के मकान के पास अभिलाषा कॉलोनी से भी बदमाश को शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा। इधर नीलगंगा थाना पुलिस ने हाटकेश्वर विहार में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते एक युवक को पकड़ा और जीवाजीगंज थाना पुलिस ने गौतम मार्ग नयापुरा निवासी लखन पिता प्रभुलाल को गढक़ालिका मंदिर के पीछे विक्रांत भैरव रोड़ से पकडक़र उसके पास से 26 क्वार्टर शराब जब्त की है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉम्प्लेक्स से दो लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें