Advertisement

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर चला बुल्डोजर

उज्जैन। बाइकर्स द्वारा अपने दो पहिया वाहनों के ओरिजन साइलेंसर निकालकर मोडिफायड साइलेंसर लगाए जाते हैं जिससे राहगिरों में भ्रम और भय की स्थिति उत्पन्न होती है साथ ही कई बार दूसरे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। यातायात पुलिस द्वारा मोडिफायड साइलेंसर जब्त करने की कार्रवाई पिछले एक माह से की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि पिछले एक माह में पुलिस ने 105 बुलेट, रेसिंग बाइक के अलावा अन्य दो पहिया वाहनों में मोडिफायड साइलेंसर पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर ही उक्त साइलेंसर जब्त भी किए गए। पिछली बार भी पुलिस ने बड़ी संख्या में मोडिफायड साइलेंसर जब्त कर उन पर रोलर चलवाने की कार्रवाई की गई थी। आज दोपहर में 105 मोडिफायड साइलेंसर को टॉवर चौराहे पर रखकर उन पर रोड रोलर चलवाया जा रहा है।

एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि जब तक किए गए साइलेंसर और हूटर की कीमत करीब 11 लख रुपए है। जहां सबसे महंगा विदेशी साइलेंसर भी जप्त किया है जिसकी कीमत 1000 डॉलर है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

Write a review