Advertisement

इंदौर: BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर : भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। हार्ट अटैक आने पर नरेन्द्र सलूजा (Narendra Saluja) को परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नरेन्द्र सलूजा के निधन से भाजपा में शोक की लहर है।

Advertisement

दरअसल, वह दो दिन पहले सीहोर के रिसार्ट में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचानक उनकी बुधवार की सुबह तबियत खराब हो गई। उनके साथ में इंदौर के कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गैस की गोली खाई थी। इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। फिर वह दोपहर तीन बजे के करीब इंदौर पहुंचे और उन्हें अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में खंडवा रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नरेंद्र सलूजा 25 नवंबर 2022 को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। काफी समय कांग्रेस में रहने के बाद नरेंद्र सलूजा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते थे और कांग्रेस में लंबे समय तक मीडिया के समन्वयक थे। सलूजा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन मंत्री विजय शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उस समय सलूजा का भाजपा में चले जाना कांग्रेस के लिए काफी बड़ा झटका था। भाजपा में आने के बाद सलूजा भाजपा में भी काफी एक्टिव रहे और कई पदों पर अपने बयानों से चर्चाओं में रहे।भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आखिरी ट्वीट 2 बजकर 54 मिनट पर किया था। उसमें उन्होंने अक्षय तृतीया की शुभकमानएं दी थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें