Advertisement

आयुष कर्मचारियों को 6 माह से नहीं मिला पेंशन भुगतान

उज्जैन। धनवंतरी चिकित्सालय में आयुष विभाग के कर्मचारियों को पिछले ६ महीनों से पेंशन और मासिक वेतन का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। यह समस्या लेखा लेखा कर्मचारी की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। इससे नाराज कर्मचारियों ने मप्र राज्य कर्मचारी संघ आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक राधा मोहन शर्मा नेतृत्व में धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य चौरसिया से मुलाकात की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जिला सहसचिव एमआर मंसूरी ने बताया कि 6 माह पूर्व सेवानिवृत मालती पिंडोलिया को अब तक कोई भुगतान नहीं मिला है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य चौरसिया ने संबंधित लेखा कर्मचारी को हटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश यादव, विजय परिहार, वर्षा कछवाय सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें