Advertisement

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहर खाया, दम तोड़ा

बड़ा भाई बोला- पता नहीं उसने ऐसा कदम क्यों उठाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंंचे जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक का नाम सुमित पिता ईश्वरलाल प्रजापत निवासी झिरन्या, उन्हेल रोड है। उसके बड़े भाई शुभम प्रजापत ने बताया कि सुमित ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते घर के समीप किराना दुकान पर जाकर जहर खा लिया। उसे उल्टियां होने लगी तो किराना दुकान संचालक ने हमें सूचना दी। इसके बाद उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान शाम करीब ६ बजे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में भैरवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement

जानलेवा कदम से परिजन सदमे में
अचानक उठाए सुमित के इस कदम से परिजन सदमे में है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि हंसता-खेलता सुमित अब इस दुनिया में नहीं रहा। भाई शुभम का कहना है कि सुमित खेती के साथ मजदूरी करता था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ नहीं पता। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review