मुख्य मार्ग से लगी 8 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए बुजुर्ग को घेर कर पीटा

उज्जैन। विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के गांव साबूखेड़ी में एक बेशकीमती आठ बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर कार से आए चार लोगों ने लाठियों से एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई जानकारी में शुभम विश्कर्मा ने बताया कि उसके पिता शिवनारायण खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच होशियारी गांव के करण सिंह गुर्जर, राहुल गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर और मेहरबान गुर्जर कार से आए। उन्होंने कहा कि यह खेत हमारा है। शिवनारायण ने कहा, यह खेत हमारे बाप-दादा के जमाने का है।
AdvertisementView this post on Instagram
Advertisement
तुम्हारा कैसे हो गया? इतना कह कर वह अपने काम में मशगूल हो गए। इसी बीच चारों ने मिल कर उन पर हमला कर दिया। वे चीखते रहे, लेकिन उन्होंने पीटना बंद नहीं किया। लहूलुहान कर वे कार में बैठ कर चले गए। जाते समय धमकी दे गए कि आज के बाद इस खेत में नजर मत आना। शिवनारायण ने बताया कि आठ बीघा जमीन मुख्य मार्ग से लगी हुई है जो बेशकीमती है। जमीन पर कब्जे को लेकर उन पर हमला किया गया। पुलिस ने हमलावरो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।









