Advertisement

यूडीए के पहले ओवरब्रिज को रेलवे की हरी झंडी

40 करोड़ रुपए में विक्रमनगर स्टेशन से नागझिरी तक बनेगा ब्रिज, अब टेंडर की तैयारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में यूडीए को पहला रेलवे ओवरब्रिज बनाने की हरी झंडी रेलवे से मिल गई है। अब अगले हफ्ते टेंडर लगाने की तैयारी की जा रही है। इसे बनाने पर करीब 40 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। यह ब्रिज तीन भुजाओं वाला होगा। इस ब्रिज के बनने से विक्रमनगर स्टेशन की कनेक्टिविटी नागझिरी से सीधे हो जाएगी और लोगों को देवास रोड का चक्कर काटकर आना जाना नहीं करना पड़ेगा।

यूडीए ने इसकी योजना तैयार कर जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग) रेलवे के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर भेजी थी, जहां से इसे मंजूरी दे दी गई है। यूडीए प्रशासन अब इसे बनाने की तैयारी में जुट गया है ताकि सिंहस्थ से पहले ही इसका निर्माण पूरा हो सके। टेंडर अगले हफ्ते निकाला जा सकता है तभी इस पर होने वाला खर्च का वास्तविक आंकड़ा सामने आ सकेगा। हालांकि यूडीए अधिकारियों का अनुमान है कि इस पर 40 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं।

Advertisement

यूडीए ने शहर में अब तक कोई ओवरब्रिज नहीं बनाया है। एक ब्रिज सावराखेड़ी में बनाया था, लेकिन वह शिप्रा नदी पर बना है। यह ब्रिज तत्कालीन यूडीए अध्यक्ष रहे वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समय बना था, जिसे अब लोक निर्माण विभाग द्वारा फोरलेन किया जा रहा है। प्रस्तावित अलाइनमेंट के अनुसार यह ब्रिज 1050 मीटर लंबा होगा।

हालांकि वैकल्पिक अलाइनमेंट भी रेलवे को भेजा गया है। रेलवे से स्वीकृति मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यह ब्रिज देवास रोड पर नागझिरी क्षेत्र को विक्रम नगर रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा, जिससे यूडीए के विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित नया नगर बसाने की योजना में आसानी होगी। अभी विक्रमनगर स्टेशन की तरफ आने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ब्रिज बनने से लोग नागझिरी उद्योगपुरी से सीधे विक्रम नगर आ जा सकेंगे। ब्रिज की डिजाइन रतलाम भेजी गई थी, वहां से मंजूरी मिलने के बाद मुंबई रेलवे हेडक्वार्टर भेजी गई थी।

Advertisement

सिंहस्थ में भी होगा उपयोगी

ओवरब्रिज सिंहस्थ से पहले बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को भी आसानी होगी। ब्रिज बनने पर देवास रोड से आने वाले लोग शहर में एंट्री किए बिना ही मक्सी रोड और आगर रोड की तरफ जा सकेंगे।

तीन ब्रांच का बनेगा ओवरब्रिज

ब्रिज की एक ब्रांच विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पास बनेगी।

दूसरी ब्रांच देवास रोड तरफ बनेगी।

तीसरी ब्रांच पंचकोसी मार्ग तरफ बनेगी।

रेलवे से मिली मंजूरी

विक्रमनगर रेलवे स्टेशन से देवास रोड को जोडऩे के लिए ओवरब्रिज की जीएडी को मंजूरी मिल गई है।-संदीप कुमार सोनी, सीईओ यूडीए

Related Articles

Write a review